भाजपा नेता ने 90 वर्षीय माता जी का किया सम्मान, लिया आशीर्वाद - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, June 10, 2026

भाजपा नेता ने 90 वर्षीय माता जी का किया सम्मान, लिया आशीर्वाद

 

मुड़ागांव (कोरासी)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर ग्राम कोरसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आयोजित महाआरती कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने ग्राम कोरसी पहुंचकर पत्रकार तेजराम ध्रुव की 90 वर्षीय माता श्रीमती सुखबती ध्रुव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रीमती ध्रुव को साल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रीतम सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनकी जनसेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाज को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चंदन साहू (प्रदेश सहप्रभारी, मन की बात कार्यक्रम, भाजपा किसान मोर्चा), प्रकाश सिन्हा (जिला कोषाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा) एवं गुलशन सिन्हा (पूर्व अध्यक्ष, भाजयुमो) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।