गरियाबंद/राजिम/ केन्द्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पुरा होने एवं माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमन्त्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल पूर्ण करने के उपलक्ष में संगठन के आहवाँन पर भाजपा मण्डल फिंगेस्वर् में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के द्वारा पंचकोशि धाम भगवान् फणीकेस्वर नाथ महादेव मन्दिर में महा आरती कर स्वस्थ और दीर्धायु जीवन हेतु प्रार्थना कर शुभकामना प्रेषित किया गया, उक्त अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी के रूप में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू ने कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार रखते हुए कहा की
भारत के इतिहास मे आजादी के बाद विश्व पटल पर देश को मजबूती पूर्वक खड़ा करने का कार्य यसस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया जा रहा, लगातार 12 वर्ष तक अनेक चुनौतिओं के बाद भी सेवा सुशान और जन कल्याण के कार्य को अनथक अविरल साधना के रूप मे आगे बढ़ाते हुए 140 करोड़ देश वासियों के सपनों को साकार करने के लिए बिना रुके बिना थके निरंतर 4399 दिनों तक प्रधानमन्त्री के रूप में सबसे लंबे समय कार्य करने का कीर्तिमान स्थापित कर सबका साथ सबका विकाश सबका प्रयास और सबका विश्वास जैसे मूल मंत्र को साकार करते हुए देश के हर नागरिक की आत्म सम्मान को बढ़ाने का कार्य माननीय मोदी जी की सरकार ने किया है कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, रामू राम साहू, मण्डल अध्यक्ष मंजु हरित ने भी संबोधित किए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल सोनकर, सिया राम ध्रूव, प्रेमलाल तोडर, सीमा ठाकुर, अनिता शर्मा, मीना निसाद, भुनेस्वर् साहू, मिनजुंन साहू, एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

