शिक्षक की सजगता ने बचाई दो घायल युवकों की जान। - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, December 2, 2025

शिक्षक की सजगता ने बचाई दो घायल युवकों की जान।

 

0शिक्षक पुना राम यादव की तत्परता से घायल युवकों की जान बच गई।

गरियाबंद /राजिम /कोपरा- नगर पंचायत कोपरा बस स्टैण्ड में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक मोटरसायकिल में सवार पति पत्नी सुनील साहू, पुष्पा साहू पाण्डुका से राजिम की ओर जा रहें थे। तभी पीछे से तेज गति आ रहीं कार ने मोटरसाइकिल को इतनी जोड़दार टक्कर मारी की सड़क पर उसकी पत्नी गिर गई खून बहने लगा पैर की हड्डी भी टूट गई और घटना स्थल पर ही महिला पुष्पा साहू की मौत हो गई। वहीं उसका पति का मोटरसाइकिल रोड़ से रगड़ते हुए।सड़क किनारे खड़े कोपरा निवासी मनोज यादव जो आपने मोटरसाइकिल पास खड़ा था। उससे जा टकराई घटना में मोटरसाइकिल की हैंडल मनोज यादव के पेट में जा घुसी उसके बाद वहां भी घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ी और तड़पने लगीं। वहीं

किनारे पर घायल सुनील साहू भी पड़ा था।जो घटना के बाद दर्द और अंदरूनी चोट के कारण तड़प राह था। उसके बाद दिखाते ही दिखते लोगों की भीड़ बस स्टैण्ड लग गई। उसके बाद नगर वासियों ने घटना की जानकारी पाण्डुका पुलिस थाना को दिया उसके बाद पाण्डुका पुलिस तत्काल घटना स्थल में पहुंची। लोगों ने 108 एंबुलेंस को भी सुचना दिया गया और घायल युवकों की जानकारी भी दिया।108 के नहीं पहुंचने और देरी को देखते हुए एवम घायल युवकों के दर्द को देखते हुए।कोपरा निवासी शिक्षक पुनाराम यादव जो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेंदर में पदस्य हैं। उसके द्वारा खुद के बुलोरो गाड़ी से घायल युवकों को राजिम सरकारी अस्पताल पहुंचाया।उसके बाद घायल युवकों का उपचार शुरू हुआ।उसके बाद भी डाक्टरों के द्वारा घायल सुनील साहू को रायपुर रिफेयर किया गया।अब घायल दोनों युवक सुनील साहू,मनोज यादव कोपरा निवासी स्वस्थ हैं।कोपरा नगर में इस मानवता पुर्ण कार्य के लिए शिक्षक पुना राम यादव की नगर में सहाराना हो रही हैं। जबकि इस विषय पर शिक्षक पुना राम यादव से पूछा गया तो उन्होने बताया कि मेरे द्वारा मानवता का परिचय देते हुए सहयोग की भावना से घायल युवकों के दर्द और तड़प को देखते हुए। राजिम सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मुझे भी परिवार के सदस्यों द्वारा जानकारी मिली सुनील साहू सुरक्षित हैं।साथ ही कोपरा निवासी मनोज यादव भी सुरक्षित हैं।यह अच्छी बात हैं।