प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम सोरिद खुर्द में महाआरती का आयोजन... - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, June 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम सोरिद खुर्द में महाआरती का आयोजन...

गरियाबंद /छूरा / भारतीय जनता पार्टी मंडल खड़मा अंतर्गत ग्राम सोरिद खुर्द स्थित गायत्री मंदिर में बुधवार, 10 जून को प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर सफल नेतृत्व के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

महाआरती वैदिक मंत्रोच्चार एवं आरती के साथ मंदिर पुजारी भोपाल राम सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में भाजपा गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, छुरा जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, खड़मा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा,  प्रदेश  सह प्रभारी मन की बात किसान मोर्चा चंदन साहू   ,जनपद सदस्य पुष्पालता देवानंद सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पीलूराम यादव, प्रकाश सिन्हा, गुलशन सिन्हा, पंकज निर्मलकर, पालेन्द्र साहू, पुरुषोत्तम गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महाआरती के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी नीतियों, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत तथा आधारभूत संरचना के विस्तार जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।

जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि देश आज आत्मविश्वास के साथ विश्व मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है तथा शासन की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्वों के कल्याण हेतु सामूहिक प्रार्थना की परंपरा रही है। इसी भावना के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंदिरों और देवालयों में महाआरती का आयोजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की जा रही है।

कार्यक्रम में भोपाल राम सिन्हा मंदिर पुजारी,श्रीराम सिन्हा, बाबूलाल सिन्हा, जगन्नाथ सिन्हा, राजकुमार निषाद, चंद्रहास बरिहा, डोमन, सोमप्रकाश साहू, हिरालाल साहू, मनीराम यादव, शिवचरण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।