गरियाबंद /राजिम -छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी एवं योग आयोग के अध्यक्ष रहे रूप नारायण सिन्हा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की रूप नारायण सिन्हा लंबे समय से सामाजिक एवं योग गतिविधियों से जुड़े हुए थे। उन्होंने योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में कई योग शिविरों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिससे हजारों लोग लाभान्वित हुए। उनके निधन से समाज एवं योग जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।शोक सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि रूप नारायण सिन्हा सरल,मिलनसार एवं समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने हमेशा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उनके निधन पर शोक संदेश जारी करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
