विधायक रोहित साहू ने कुंभकार समाज के लिए मंगलभवन,टीन सेट निर्माण की घोषणा - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, May 27, 2026

विधायक रोहित साहू ने कुंभकार समाज के लिए मंगलभवन,टीन सेट निर्माण की घोषणा

कोपरा - छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज जिला गरियाबंद द्वारा वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उत्साह एवं पारंपरिक माहौल के बीच संपन्न हुआ।कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी,युवा, महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू,अध्यक्षता डी आर कुंभकार,विशिष्ट अतिथि शंभू नाथ चक्रवर्ती शामिल हुए।उनके आगमन पर समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से फूल-माला एवं स्वागत गीतों के साथ आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत

भगवान श्री गणेश जी,राम जी एवं समाज के आराध्य देव की पूजा-अर्चना किया गया। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मंच से समाज के विकास,शिक्षा,सामाजिक एकता एवं युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कुंभकार समाज सदियों से भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को जीवित रखने का कार्य कर रहा है। मिट्टी के बर्तन निर्माण की कला भारतीय सभ्यता की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि
आधुनिकता के दौर में भी समाज अपनी परंपरा एवं संस्कृति को संजोए हुए है।जो सराहनीय है। विधायक रोहित साहू ने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा एवं संगठन से ही संभव है।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।कुंभकार समाज के युवाओं को स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे ताकि पारंपरिक व्यवसाय को नई पहचान मिल सके।विधायक ने समाज मंगल भवन,सी सी रोड़,टीन सेट,बोर खनन करवाने की घोषणा किया गया।समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, विभिन्न
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभाओं के चेहरे खिल उठे और समाज के लोगों ने तालियों से बच्चो का उत्साहवर्धन किया गया वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार,नशामुक्ति, सामाजिक समरसता एवं युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया। महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में रंगारंग माहौल बनाया।लोकगीत एवं पारंपरिक नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।समारोह के दौरान समाज की
एकजुटता एवं सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से पहुंचे समाजजनों ने आपसी सहयोग एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम इस अवसर पर गौरीशंकर कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत,अनिल चंद्राकर जिला अध्यक्ष भाजपा,  रिखी राम यादव अध्यक्ष नगर पालिका गरियाबंद,नंदकुमार चक्रधारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज,हेमलाल कौशिक  महामंत्री कुंभकार समाज,रतन चक्रधर निर्वाचन प्रमुख कुंभकार समाज,शिवांगी चतुर्वेदी वन सभापति गरियाबंद, कंचन चमन देवांगन निर्माण सभापति छुरा, भानु ध्रुव सरपंच जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा,दौवा राम चक्रचारी,योगानन्द चक्रधारी,पुरुषोत्तम चक्रधारी,सोहन चक्रधारी,सहित समाजिक पदाधिकारी  शामिल थें।