ओबीसी समाज की संगठनात्मक बैठक 24 मई को - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, May 22, 2026

ओबीसी समाज की संगठनात्मक बैठक 24 मई को



गरियाबंद। ओबीसी संयोजन समिति लगातार कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के अंतर्गत पूरे प्रदेश के सभी जिलों में ओबीसी समाज की संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर समाज को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार कर रही है।

इसी क्रम में गरियाबंद जिले की संगठनात्मक बैठक 24 मई 2026 को छुरा में आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता शत्रुघ्न सिंह जी (सदस्य, छत्तीसगढ़ बार काउंसिल) करेंगे।

जिला नेतृत्व फलेंद्र कुमार साहू जी ने सभी ओबीसी समाज के बंधुओं से बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।