गरियाबंद /राजिम/ कोपरा -भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा किसानों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव तथा खेत-खलिहानों तक पहुंचे और किसानों का सम्मान कर उनके परिश्रम,समर्पण और देश की अर्थव्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला भेंट कर अभिनंदन किया गया। मन की बात के प्रदेश प्रभारी चंदन साहू
ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके बिना राष्ट्र की प्रगति की कल्पना अधूरी है।स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी ने इस बार परंपरागत कार्यक्रमों से हटकर सीधे खेतों में जाकर किसानों के बीच पहुंचने का निर्णय लिया। जिससे ग्रामीण अंचल ग्राम तर्रा में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने किसानों के खेतों में जाकर उनकी फसलों की स्थिति का अवलोकन किया।खेती-किसानी की समस्याओं को सुना और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भीदी। किसानों ने भी नेताओं के इस सम्मान कार्यक्रम का स्वागत किया और कहा कि पहली बार स्थापना दिवस जैसे अवसर पर खेतों तक पहुंचकर उनका सम्मान किया गया।जिससे उन्हें गर्व और आत्मीयता का अनुभव हुआ।भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना,सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, कृषिउपकरणों पर अनुदान तथा समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया है। स्थापना दिवस केवल संगठन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के हर उस वर्ग के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है।जिसने देश और समाज को मजबूत बनाने में योगदान दिया है। इसी भावना के तहत किसानों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर भाजपा नेताओं ने किसानों के साथ बैठकर संवाद भी किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसल की गुणवत्ता,पानी की उपलब्धता,खाद-बीज की स्थिति,बाजार भाव और कृषि संबंधी अन्य चुनौतियों पर चर्चा की। किसानों ने सिंचाई व्यवस्था,बिजली आपूर्ति,खाद की समय पर उपलब्धता और उपज के उचित मूल्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों एवं शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए गंभीर प्रयास किएजाएंगे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं था।बल्कि पार्टी की उस विचारधारा का हिस्सा है जिसमें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और समाज के हर वर्ग का सम्मान करने की भावना निहित है। किसानों के बीच पहुंचकर उनका अभिनंदन करना,उनके श्रम को सम्मान देना और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना संगठन की प्राथमिकता है। इस दौरान कई गांवों में कार्यकर्ताओं ने “किसान सम्मान अभियान” के तहत खेतों में जाकर किसानों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया।ग्रामीण क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा राह हैं। इस अवसर पर मन की बात के प्रदेश प्रभारी चंदन साहू,प्रदेश कार्य समिति सदस्य आर टी आई प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ खिलेश्वर गोस्वामी,किसान मोर्चा जिला सदस्य अश्वनी साहू ,नोखेलाल साहू,श्रीमती राजबाई पटेल श्रीमती तेजबाई पटेल श्रीमती टिकेश्वरी साहू श्री जीवन पटेल श्री प्रीत तारक श्रीमती उमाबाई पटेल श्रीमती जीवन बाई ध्रुव श्रीमती जमुना बाई पटेल श्रीमती लुकेश्वरी पटेल श्रीमती पदमनी पटेल श्रीमती कमला बाई पटेल श्री ठाकुर राम पटेल श्री खेलावन साहू श्रीमती रेणुका पटेल सहित किसान उपस्थित थें।






