गांव-गांव पहुंच रही भाजपा,गांव चलो बस्ती चलो अभियान’ में योजनाओं की दी जा रही जानकारी - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, April 10, 2026

गांव-गांव पहुंच रही भाजपा,गांव चलो बस्ती चलो अभियान’ में योजनाओं की दी जा रही जानकारी

 

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आया है - प्रीतम सिन्हा

 वरिष्ठजनों एवम मितानित दीदीयों का किया गया सम्मान

गरियाबंद - भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो,बस्ती चलो अभियान के तहत जिले में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने भाजपा के कार्यकर्ता लगातार गांव पहुंच जनसंपर्क कर रहे है।इसी कड़ी में शुक्रवार को गरियाबंद मंडल अंतर्गत पांडुका क्षेत्र के ग्राम रजनकट्टा में इस अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर

ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,महतारी वंदन,स्वच्छ भारत अभियान,शौचालय निर्माण,दीन दयाल उपाध्याय कृषि उन्नत योजना,जी राम जी सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने कहा कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
आज प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन और स्वच्छता अभियान से लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि भाजपा का गांव चलो,बस्ती चलो अभियान गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास है। हमारा लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

मन के बात के सह प्रदेश प्रभारी चंदन साहू ने किसानों को किसान निधि दिया जा रहा हैं।छत्तीसगढ़ में लगातर किसानों के लिए सरकार काम कर रहीं हैं। महिलाओं को महातरी वंदन दिया जा रहा हैं।गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच रहकर काम करने वाली पार्टी है। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरालाल साहू,रमेश कांडरा, डोमन लाल साहू,पूना राम साहू,घुराऊ राम साहू, पंडवानी गायिका

पूना बाई कंडरा,सरपंच श्रीमती तेज कुंवर कंडरा,मितानिन मोगरा बाई निषाद का सम्मान भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भेंट की गई।कार्यक्रम का संचालन खिलेश्वर गोस्वामी ने किया। प्रमुख रूप से मन के बात के सह प्रभारी चंदन साहू,भाजपा आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयाणी,महामंत्री किशन कंडरा,उपाध्यक्ष प्रकाश यादव,मंत्री गायत्री पटेल,जवाहर शर्मा,पार्षद खेम सिंह बघेल,गुलाब यादव, रमेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।