गरियाबंद /राजिम /भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा प्रत्येक वर्ष गांव में जाकर आम जनता से मिलना उनके हाल चाल जानना गांव के विकाश के बारे में चर्चा करना, शासन के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र परिवारों से संपर्क कर योजना का लाभ दिलाना पार्टी की निरंतर चलने वाली प्रक्रिया का अंग है जिससे लोगों के बीच बैठकर गांव में जनता की सुविधा के लिए और क्या अच्छा कार्य किया जा सकता है उसकी जानकारी भी प्राप्त होता है, योजनाओं कालाभ सही मायने में पात्र लोगों को मिल रहा है कि नहीं मिल रहा है यह कार्य पार्टी संगठन के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता ग्राम संपर्क अभियान में अपना सहभागिता देते है जिसके तहत राजिम मंडल अंतर्गत ग्राम बोरसी में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ने ग्राम वासियों से मुलाकात कर चर्चा के दौरान उक्त बातें कही इस दौरान कार्यक्रम में सरपंच
सती सावित्री साहू,कृषक सहकारी संस्था के अध्यक्ष छन्नू साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष यथार्थ शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शकुन साहू, युवा नेता ओंकार साहू,बूथ अध्यक्ष रवि साहू, राधेश्याम साहू, ओमप्रकाश सहित ग्रामवासी भी उपस्थित रहे!
