गरियाबंद / जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने की। इस दौरान उन्होंने जिला साहू संघ के पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियों का वितरण भी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोपरा स्थित रामजानकी मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा।समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, राजिम विधायक रोहित साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने सभी पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित और यादगार बन सके। समारोह को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

