रजनकटा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को मिली गति, सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, March 29, 2026

रजनकटा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को मिली गति, सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

गरियाबंद /छूरा /ग्राम पंचायत रजनकटा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए 15वें वित्त आयोग की राशि से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन जनपद सदस्य श्रीमती दुलारी साहू द्वारा किया गया। भूमि पूजन के अंतर्गत हीरालाल साहू गली में 80 हजार रुपये की लागत से सी.सी. रोड, जीवन साहू गली में 1.50 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड तथा पंचायत भवन के समीप 60 हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती दुलारी साहू ने कहा कि ग्राम के मूलभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सड़क एवं जल निकासी जैसी आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल गरियाबंद के महामंत्री किशन कंडरा, मन की बात प्रदेश सह-प्रभारी चंदन साहू, ग्राम पंचायत राजनकटा की सरपंच श्रीमती तेजकुंवर किशन कंडरा, उपसरपंच श्री बीरेंद्र कश्यप सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उपस्थित प्रमुख लोगों में श्री सोमनाथ ध्रुव, मिलन पटेल, ओमप्रकाश, लेखराम, श्रीमती वीणा साहू, अंजू निषाद, डॉ. श्रवण साहू, गुलाब यादव, नोखेलाल साहू, रमेश साहू, हीरालाल, श्रीमती हेमलता साहू, सती मानिकपुरी, कमला निषाद, प्रमिला साहू, सजनी साहू एवं अन्य ग्रामीण शामिल रहे।