गरियाबंद / तहसील कछार साहू संघ गरियाबंद के तत्वाधान में माँ कर्मा जयंती एवं 73 वाँ वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन साहू समाज छात्रावास में किया गया।
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पापमोचनी एकादशी के दिन गरियाबंद में माँ कर्मा जयंती दिनाँक 15/03/2026, दिन रविवार को मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा माता मंदिर में हवन पूजा, आरती के साथ शुरू हुआ। केशव साहू ग्रामीण अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पापमोचनी एकादशी के पावन अवसर पर साहू समाज की आराध्य देवी, भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त, त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010 वीं जयंती के शुभ अवसर पर माता कर्मा जी का संघर्षमय जीवन, उनकी अटूट भक्ति और सेवा भाव हम सभी के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे तथा हमारा समाज एकता, संस्कार, सद्भाव और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो सभी का खुशहाल जीवन की मंगल कामना के लिए हवन किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि जिला साहू संघ गरियाबंद के जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण साहू जी , अध्यक्ष राजिम मंदिर समिति श्री लालाराम साहू , जनपद पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष श्री लेखराम साहू, डॉ.महेंद्र साहू , घनाराम साहू, श्री राजेश साहू, सोमप्रकाश साहू, ठाकुर राम साहू , चंदन साहू, रवि साहू, अरुण साहू ,नोखेलाल साहू राजू साहू अतिथि के रूप सम्मिलित हुए।
इस बार के वार्षिक सम्मेलन में आदर्श विवाह आकर्षण का विषय रहा, जो सर्व समाज के लिए एक अच्छा सन्देश जाता है, आज की चकाचौंध के समय में खर्चीली शादी के दिखावा से दूर साहू समाज पोटिया के युवक वर देवानंद साहू (संजू) एवं वधू पार्वती साहू मढ़ेली का विवाह समाज में करना सराहनीय पहल है। समाज के बीच शादी करना अपने आप में एक आदर्श उदाहरण है।
इस तरह के आदर्श विवाह से वर्तमान मे व्याप्त कुरीतियां , दिखावा को समाप्त करना होगा। साहू समाज के तरफ से प्रोत्साहन राशि भेंट कर वर वधु को नवदाम्पत्य जीवन की हार्दिक बधाई एवं आशीर्वाद दिया गया।
इस अवसर पर तहसील कछार साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रामाधार साहू जी, उपाध्यक्ष श्री सन्तु राम साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दु साहू, संगठन सचिव श्रीमती प्रेरणा साहू, श्रीमती मिलेश्वरी साहू, ताकेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, सचिव श्री अशोक साहू, ढेलऊ राम साहू, मेघलाल साहू, घनश्याम साहू , लोमेश साहू , पेमेन्द्र साहू, खिलेश साहू, दिनेश साहू, लुकेश साहू, भूषण साहू, केशव साहू एवं अन्य सभी ग्रामीण अध्यक्ष जनों के साथ तहसील के सभी गांव से स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
