तहसील कछार साहू संघ गरियाबंद के द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती एवं 73वां वार्षिक महा अधिवेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, March 16, 2026

तहसील कछार साहू संघ गरियाबंद के द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती एवं 73वां वार्षिक महा अधिवेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

गरियाबंद / भक्त  माता कर्मा जयंती  इस अवसर पर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु-भगिनियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ गरियाबंद उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में लाला साहू (अध्यक्ष, राजिम भक्तिन मंदिर समिति), कुंजन साहू, सोमप्रकाश साहू, राजेश साहू (सरछक), चंदन साहू (जिला महासचिव), ठाकुर राम (संगठन सचिव), रामाधार साहू (तहसील अध्यक्ष), अशोक साहू (तहसील साहू संघ सचिव) सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा घनाराम साहू, श्रीमती मिलेश्वरी साहू, श्रीमती पुष्पा साहू श्रीमती तनू साहू, पूर्व अध्यक्ष राजिम भक्तिन मंदिर महेंद्र साहू, रवि साहू, अरुण साहू, नोखे साहू, राजू साहू भागवत साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने कहा कि साहू समाज एक संस्कारी और परंपराओं को मानने वाला समाज है, लेकिन आज के समय में हम धीरे-धीरे अपनी पुरानी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शादी-विवाह की परंपराओं का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि बारात का आगमन गोधूलि बेला में होना चाहिए, जो हमारी पुरानी और महत्वपूर्ण परंपरा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि जो भी परिवार समाज की इन परंपराओं और नियमों का पालन करेगा, उसे जिला साहू संघ की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से फिजूलखर्ची और खर्चीली शादियों से बचने की अपील करते हुए सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास को लेकर भी चर्चा की गई तथा सभी ने मिलकर समाज की परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।