गरियाबंद / राजिम/ नव नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू से कोपरा परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने डॉ. साहू के नेतृत्व में समाज की उन्नति और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में राजिम भक्तिन मंदिर समिति के संरक्षक एवं साहू समाज कोपरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश साहू, उपाध्यक्ष पूरण साहू, कोषाध्यक्ष चंदन साहू, सचिव प्रताप साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष थानेश्वर साहू, एवं पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू शामिल रहे।पदाधिकारियों ने डॉ. निरेन्द्र साहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।

