गरियाबंद /राजिम / कोपरा : - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कल 19 अगस्त मंगलवार को दसवीं एवं बारहवीं का द्वितीय मुख्य परीक्षा परिणाम जारी किया गया । जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपरा से बहन झरना साहू पिता श्री तुलसी साहू ने 96.66% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।अपने परीक्षा परिणाम को और बेहतर बनाने के लिए झरना साहू ने द्वितीय मुख्य परीक्षा में भाग लिया और ये साबित कर दिया कि, निरन्तर मेहनत करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है, पढ़ाई के प्रति ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और संपूर्ण समर्पण भाव से झरना साहू ने वर्षभर भर पढ़ाई करके ये बता दिया की पढ़ाई में रुचि एवं कुछ करने की जुनून हो तो बेहतर परिणाम अवश्य प्राप्त होता है समय जरूर लगता है परन्तु सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इस सफलता के लिए श्री कोपेशवनाथ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश साहू व्यवस्थापक रूपनारायण साहू, सदस्य दशरथ यादव ,नागेश्वर साहू,उमाशंकर साहू,गिरधर साहू
विद्यालय के प्राचार्य गौरीशंकर साहू वरिष्ठ आचार्य कमलेश यादव,राजेश साहू, चुन्नीलाल साहू , मनमोहन साहू नरेंद्र साहू ,भूपेंद्र साहू एवं कक्षाचार्य देवानंद पटेल समस्त विद्यालय परिवार नगरवासियों ने बधाई शुभकामनाएं देते हुवे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
