शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोपरा में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, August 16, 2025

शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोपरा में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

 

गरियाबंद / राजिम / कोपरा:- शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोपरा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम शिक्षकों एवम स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।उसके बाद स्कूल में बच्चों द्वारा गीत,कविता,भाषण प्रस्तुत किया गया।सम्मान कार्यक्रम के
मुख्य मुन्ना लाल देवदास राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक थे।कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रगान गाकर तिरंगा को सलामी दी गई।तत्पश्चात सत्र 2024-25 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।कक्षा 9 वी 11 वी एवम बोर्ड परीक्षा 10 वी,12 वीं में प्रथम,द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया गया।इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश साहू, कमलेश साहू,अशोक राजपूत, कुलंजन साहू,खिलेश्वर गोस्वामी, बसंत पटेल,ठाकुर राम पटेल,सरोज चक्रधारी,भोगेंद्र सिन्हा,ताराचंद सेन प्राचार्य तिवारी साहित समस्त शिक्षकगणों एवं स्टाफ ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।