बजट से विकास की गति अब होगी तेज - कमलेश साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, March 3, 2025

बजट से विकास की गति अब होगी तेज - कमलेश साहू

गरियाबंद /राजिम /कोपरा- मुख्यमंत्री विष्णु साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश बजट 2025 पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए।जिला भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की कड़ी में विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न को साकार करने वाला बजट है।साय सरकार के इस दूसरे बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिलेगी।प्रदेश के स्कूलों और महाविद्यालयों में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।PM श्री स्कूल योजना के लिए 277 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।आगामी वर्ष के लिए भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में अब दलहन और तिलहन के फसलों की खरीदी एमएसपी पर जाएगी।इसके लिए 80 करोड़ का प्रावधान किया गया है।ठेकेदारों को समय पर भुगतान किया जाएगा। इससे ठेकेदारों में प्रसन्नता व्याप्त है।राजस्व विवादों को रोकने डिजिटल नवाचार को प्रोत्साहन दिया जाएगा।दक्ष मानव संसाधन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ अंजोर  2024 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। पंजीयन के कार्यालय को अपग्रेड करने 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कामकाजी महिलाओं को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेशभर में बनेगा 7 वर्किंग वूमेन हॉस्टल कुल प्रावधान 79 रुपये करोड़ है।