साय सरकार का बजट सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी- खिलेश्वर गोस्वामी - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, March 3, 2025

साय सरकार का बजट सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी- खिलेश्वर गोस्वामी

 


                                                                                गरियाबंद / कोपरा-भाजपा मंडल कोपरा महामंत्री खिलेश्वर गोस्वामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रथम बार हस्तलिखित बजट पेश किया गया हैं।जो अद्भुत और अतुलनीय बजट हैं।यह बजट सभी वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं।जिसमें अंतोदय योजना का विशेष ध्यान रखा गया।यह बजट व्यापारी से लेकर किसान छात्र-छात्राओं शासकीय कर्मचारी मध्यम वर्ग आदि सभी को समावेश कर ध्यान में रखकर बनाया गया हैं।नवीन शिक्षा प्रणाली को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेज में 20000 नए नियमित शिक्षक एवं प्रोफेसर पद का सृजन का लक्ष्य इस बजट में शामिल है तथा स्कूल कॉलेज के अधोसरंचना पर भी विशेष ध्यान दिया गया हैं।नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ का प्रावधान किया गया हैं जो नगर विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगा। पूर्ववर्ती सरकार में जो अमृत मिशन के कार्यों में रोक लगाई गई थी उसे ठीक करने हेतु स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अमृत मिशन योजना अंतर्गत 744 करोड़ प्रावधान किया गया है।गरीबों के लिए आवास योजना के तहत 875 करोड़ प्रावधान से आवासहिनो को आवास देने का प्रयास किया जा रहा हैं।