गरियाबंद / राजिम / कोपरा- गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। यह घटना कोपरा निवासी बिसेलाल साहू के यहां की हैं।लड़का एवम लडकी दोनों की उम्र 5 से 6 साल की हैं।घुरवा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलने पर पांडुका पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे खेलते-खेलते घुरवा के पास
पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। बताया जा रहा है कि घुरवा बिसेलाल साहू के घर से ही लगा हुआ हैं।बच्चे रोज की तरह घर के सामने ही खेल रहें थे। घटना एक बजे के बताएं जा रहें हैं। घुरवा में लगभग 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ बताया जा रहें हैं।जिसके कारण दोनों बच्चे बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हुवा होगा।जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घुरवा में दोनों बच्चों के डूबे होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया।लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के लिए राजिम भेज दिया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे डूबने से हुई मौत जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के ही मौत केवास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास बने गहरे घुरवा और खुले जलभराव वाले स्थान बच्चों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं।उन्होंने नगर पंचातय कोपरा से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था,चेतावनी बोर्ड लगाने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं नगरवासियों ने मृत मासूम बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए।प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।पाण्डुका पुलिस मामले की हर तरह से जांच कर रही है।Sunday, July 5, 2026
Home
Unlabelled
कोपरा घुरवा में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत,पुलिस जांच में जुटी
कोपरा घुरवा में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत,पुलिस जांच में जुटी
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu


