जिला साहू संघ गरियाबंद का वृक्षारोपण कार्यक्रम 07 जून रविवार को ग्राम किरवई में संपन्न किया जाएगा : प्रवीण साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, June 6, 2026

जिला साहू संघ गरियाबंद का वृक्षारोपण कार्यक्रम 07 जून रविवार को ग्राम किरवई में संपन्न किया जाएगा : प्रवीण साहू

जिला गरियाबंद / राजिम :  जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू  के अध्यक्षता में जिला गरियाबंद  साहू समाज के समस्त इकाई, तहसील ,परिक्षेत्र, नगर, एवं ग्रामीण इकाई,जिला समाज एवं सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा समाज के प्रत्येक परिवार से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है कि  वे 07 जून 2026 को एक ही दिन पूरे जिले के समाजिक जन एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएं।

वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु सभी समाजजनों से अनुरोध है कि अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। साथ ही वृक्षारोपण करते हुए अपनी फोटो एवं वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर अन्य लोगों को भी इस नेक कार्य हेतु प्रेरित करें


समाज के पत्येक परिवार से एक पेड़ लगाकर संरक्षण का संकल्प

 हरियाली से होगा भविष्य उज्ज्वल

जल संरक्षण का संदेश 


आज जल संकट दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले वर्षों में जल की उपलब्धता एक गंभीर चुनौती बन सकती है। इसलिए वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व अपने-अपने घरों एवं आसपास सोख्ता का निर्माण करें तथा वर्षा जल संचयन और जल के सदुपयोग को बढ़ावा दें।

जल संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है।

जिला गरियाबंद  साहू संघ का आह्वान

आओ मिलकर प्रकृति का ऋण चुकाएं, एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण बचाएं, जल का संरक्षण करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं हरित भविष्य का निर्माण करें।"

जिला गरियाबंद  साहू संघ