गरियाबंद - मगरलोड विकासखड़ के ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने देश के नागरिकों से जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण,नवाचार, स्वच्छता,आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज विकास और आत्मनिर्भरता
की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में समाजहित में कार्य कर रहे लोगों,युवाओं, महिलाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक किसी सकारात्मक पहल से जुड़ता है।तब उसका प्रभाव पूरे समाज पर दिखाई देता है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष रूप से चर्चा की और लोगों से जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।प्रधानमंत्री ने युवाओं की प्रतिभा और नवाचार की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश के युवा विज्ञान,तकनीक, स्टार्टअप और खेल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।सरकार भी युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग कर रही है।‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वच्छताअभियान,स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और छोटे उद्यमों को मजबूती मिले।उन्होंने देशवासियों को विभिन्न सामाजिक अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव का कारण बन सकते हैं। प्रधानमंत्री ने अनेक प्रेरणादायक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग समाज और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को देशभर में रेडियो, दूरदर्शन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने सुना। कार्यक्रम को लेकर आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया तथा लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर प्रीतम सिन्हा जिला उपाध्यक्ष भाजपा गरियाबंद, चंदन साहू प्रदेश सह संयोजक मन की बात कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़, खिलेश्वर गोस्वामी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ, नोखेलाल साहु जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा गरियाबंद, राजू साहु भाजयुमो, सुरेंन्द्र साहु बुथ अध्यक्ष मुरमुरा, श्रीमती भारती नरेंद्र निषाद कुल्हाड़ी कोट, खोरबाहरा, माखन, तुलेश्वरी,आकाश पंच पंचायत कुल्हाड़ीकोट एवं मोतिम, मानकी, भागाबाई, टेमिन बाई, संतोषी,सरिता, यादराम,गुमान,संतराम, हरिराम सहित अन्य ग्रामीणों उपस्थिति थे।


