गरियाबंद/राजिम - छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जिला साहू संघ गरियाबंद द्वारा साधू संतों का सम्मान राजिम के पंडित सुन्दर लाल शर्मा चौंक में किया गया।यह सम्मान साहू समाज गरियाबंद जिला पदाधिकारियों के द्वारा फूल मालाओं से किया गया।राजिम कल्प कुंभ में नगर पर साधू संतों की विशाल महा शोभा यात्रा भी निकाला गया। महाशिवरात्रि के महापर्व में भगवान कुलेश्वरनाथ जी मंदिर के शिखर पर नए
ध्वज की स्थापना की जाती है।ये प्रथा सदियों पुरानी है।जो श्रद्धालुओं के बीच अटूट आस्था का प्रतीक बनी हुई है।महाशिवरात्रि के महापर्व पर उत्सव और भव्य और दिव्य हो जाता है।जब हजारों श्रद्धालु राजिम कुंभ कल्प में मौजूद रहते है।साथ ही साधू संतों जगह जगह स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला साहू संघ अध्यक्ष प्रवीण साहू,
उपाध्यक्ष देवराज साहू,महिला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू,जिला साहू संघ महासचिव चंदन साहू, कोषाध्यक्ष मुकेश साहू, संरक्षक सोम प्रकाश साहू, कुलंजन लाल साहू, तहसील साहू संघ देवभोग अध्यक्ष अशोक बजरंगी साहू, तहसील साहू संघ फिंगेश्वर संगठन सचिव चंद्रशेखर साहू,राजिम तहसील सचिव संतोष साहू,महिला संगठन सचिव टिकेश्वरी साहू, खेलन साहू,रिकेश साहू, साहू,रवि साहू,नोखे लाल साहू,राजू साहू,अश्वनी साहू,एवं सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
