गरियाबंद / केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 1 फरवरी को लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मोदी सरकार का आम बजट प्रस्तुत किया । बजट पर छग स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में सर्व वर्ग के लिए किए गए प्रावधान दर्शाते हैं कि मोदी सरकार ने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ हमेशा की तरह एक संतुलित व समावेशी बजट प्रस्तुत किया है, जिसका उद्देश्य "आत्मनिर्भर विकसित भारत" की परिकल्पना को
साकार करने के लिए एक रोड मैप बनाना है और जिसका रास्ता देशवासियों के कल्याण से होकर गुजरता है । बजट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं । एआई और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने की योजना बनाई गई है । युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु बजट में विशेष जोर दिया गया है । स्टार्टअप, एमएसएमई,मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे । पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा । स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट में अनेक कल्याणकारी प्रावधान किए गए हैं, जिनमें जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, मानसिक स्वास्थ्य व आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म के लिए राज्यों में 5 रीजनल हब स्थापित किए जाएंगे । स्वाभाविक है कि इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर होगा । इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना के विस्तार के माध्यम सेमहिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड स्वरोजगार, उद्यमिता और स्थानीय बाजार से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा से उन्हें उच्च शिक्षा में सहायता मिलेगी। बजट में आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और छोटे करदाताओं के लिए आसान व्यवस्था की गई है। दवाइयां, कपड़े, जूते, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण, बायोगैस-सीएनजी सहित कई रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलेगी।श्री साहू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष बेहतर से बेहतर बजट प्रस्तुत किए जाने के क्रम को इस वर्ष भी बरकरार रखा गया है । कांग्रेस और विपक्षी भले ही अपनी आदत अनुसार बजट में लाख खामियां निकालें, लेकिन आम जनता पिछले 12 वर्षों की तरह इस बार भी इस बजट का स्वागत करेगी क्योंकि आम जनता को पता है कि मोदी जी देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और वे अपने पारिवारिक सदस्यों का एक जिम्मेदार अभिभावक के रूप में ध्यान रखते हैं, उनका कभी अहित नहीं होने देते । देशवासियों के इस भरोसे को कायम रखने वाला "सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय" वाला बेहतरीन बजट प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को साधुवाद ।Sunday, February 1, 2026
Home
Unlabelled
पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष बेहतर से बेहतर बजट प्रस्तुत किए
पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष बेहतर से बेहतर बजट प्रस्तुत किए
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu



