ग्राम पंचायत रानीपरतेवा में सरपंच हेमलाल नेताम ने तिरंगा झंडा फहरा कर दी सलामी - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, January 27, 2026

ग्राम पंचायत रानीपरतेवा में सरपंच हेमलाल नेताम ने तिरंगा झंडा फहरा कर दी सलामी

गरियाबंद/ छूरा/ ग्राम पंचायत रानीपरतेवा में उस सयम ऐतिहासिक क्षण रहा जब हेमलाल नेताम ने लगातार वर्ष 2015 से 2020 तक एवं उनकी पत्नी श्रीमती केशरी नेताम ने वर्ष 2020 से 2025 तक सरपंच रही। 2025 से वर्तमान में श्री हेमलाल नेताम ने लगातार अपने तीसरे कार्यकाल में गणत्रंत्र दिवस के 77 वां वर्षगाठ पर अपने पंच एवं जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों और भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की उपस्थिति में हमारे देश की आन  बान शान के प्रतिक तिरंगा झंडा को शान से फहराया सर्व प्रथम हायर सेकेंडरी स्कूल का ध्वजारोहण रामप्रसाद शांडिल्य (अध्यक्ष) शाला प्रबंधन समिति ने किया। 
सामुदायिक उपस्वास्थ्य केन्द्र रानीपरतेवा का डाॅ.राहुल साहू ने किया तिरंगा कलस्टर संगठन में अध्यक्ष/सचिव के द्वारा,आयुर्वेदीक स्वास्थ्य केन्द्र का ध्वजारोहण श्यामाचरण दीवान ने किया। और गांधी चैंक का ध्वजारोहण पंकज निर्मलकर जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा ने फहराकर सलामी दी, सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में श्री अजय शुक्ला (अध्यक्ष) के द्वारा व बस स्टैण्ड अटल चैंक में गौकरण मरकाम ने ध्वजारोहण किया। बालक शाला
रानीपरतेवा का ध्वजारोहण चेतन सिन्हा ने किया प्राथमिक शाला सतनामीपारा रानीपरतेवा में दुर्गा प्रजापति ने तिरंगा फहराया। विभिन्न चैंक चैराहे से होता हुआ हजारों की संख्या में ग्रामीण जन एवं स्कूली छात्र-छात्राएं गगनभेदी नारे लगाते हुए पूरे जोश के साथ विशाल रैली अपने चहेते सरपंच हेमलाल नेताम के साथ पंचायत भवन पहुंचे जहां विधिवत अपने उपसरपंच,पंचों के साथ पूजा अर्चना कर तिरंगा फहराया और सलामी दी  ग्राम पंचायत रानीपरतेवा द्वारा सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था किया गया था।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने कि लिए गणमान्य नागरिकगण,जनप्रतिनिधिगण,शिक्षक समुदाय और स्कूली छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित साधुराम निषाद (ग्राम पटेल),प्रहलाद यदु (पूर्व जनपद सदस्य),पंकज निर्मलकर (जनपद सदस्य),श्रीमती केशरी नेताम(पूर्व सरपंच) सोमन यदु (अध्यक्ष ग्राम विकास समिति) श्रीमती अमृत दीवान (उपसरपंच),हिरा गिरी गोस्वामी,अजय शुक्ला,नारायण साहू, गोवर्धन

मरकाम,पोखन यादव,परसुराम साहू,जयराम साहू,सोनगिरी गोस्वामी,दुखुराम अड़वंशी,टंकेश्वर सिन्हा,समस्त पंचगण-मनहरण साहू,दीपक धु्रव,महेश दीवान, देवशरण दीवान,नरेश साहू, जेठु निषाद, श्रीमती चमेली मरकाम,श्रीमती अनुसुईया मरकाम,श्रीमती मुक्ती मरकाम,श्रीमती मतेश्वरी धु्रव, श्रीमती पार्वती सिन्हा, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती श्यामकुमारी दीवान, श्रीमती लालीवती साहू,श्रीमती सावित्री अड़वंशी,श्रीमती पदमनी गोस्वामी,श्रीमती निर्मला मरकाम, शासकीय
कर्मचारीगण - एम.आर.खान (प्राचार्य),थानेश्वर निर्मलकर (प्रधान पाठक),श्रीमती राधिका साह(प्रधान पाठक),श्री देवनारायण यादव,श्री लीलाधर साहू, राजपुत प्रधानचार्य जी, समस्त आॅगनबाड़ी कार्यकर्ता व साहीका,समस्त कार्यक्रम का संचालन श्री द्वारिका साहू जी शिक्षक हाई स्कूल के द्वारा किया गया।