कुर्मी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर का किया स्वागत - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, December 25, 2025

कुर्मी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर का किया स्वागत

 

गरियाबंद  :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गरियाबंद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर आईपीएस से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों ने , मोमेंटो, गमछा,पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीयता के साथ स्वागत एवं

अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को जिले की कमान संभालने पर बधाई दी। चर्चा के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक सद्भाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
पुलिस अधीक्षक ने समाज के इस प्रेम और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा सामाजिक पदाधिकारियों ने अपने समाज के गौरव को पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान प्रमुख रूप से कुर्मी
समाज गरियाबंद जिला के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, पोषण वर्मा,जिला महामंत्री भानुप्रताप भारद्वाज, चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज दुल्ला छुरा उपक्षेत्र के अध्यक्ष लोकेश चंद्राकर ,मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज गरियाबंद के अध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा, रुद्रदेव वर्मा छुरा आदि उपस्थित रहे।