गरियाबंद /राजिम / कोपरा- नगर पंचायत कोपरा में आज गुरू घासीदास जयंती साथ में मड़ाई का अयोजन भी किया गया हैं।साथ ही छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी का कार्यक्रम रात्रि में भी रखा गया हैं।सुबह से कलश यात्रा की धूम नगर में रही साथ ही पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने धूम मचा दिया एवम ग्रामपंडरीतराई के निवासी अशोक गायकवाड एवम समाज के सभी सजातीय बंधु के द्वारा संत शिरोमणि बाबा घासीदास जी की जयंती श्रद्धा,सम्मान और सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर संघ के ग्राम पदाधिकारियों के द्वारा सर्व समाज के कल्याण की कामना किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा घासीदास जी के जीवन और विचारों के स्मरण से हुई।समाज के लोगों ने उनके द्वारा दिए गए मनखे-मनखे एक समान के महान संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। बाबा घासीदास जी ने अपने संपूर्ण जीवन में जाति, भेदभाव और कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज को सत्य,अहिंसा, प्रेम और समानता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले और प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। संत बाबा घासीदास जी का संदेश केवल किसी एक समाज या वर्ग तक सीमित नहीं है।बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए है।उन्होंने सभी को आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और विभिन्नमत,पंथ व संप्रदायों के बीच आपसी सम्मान और संवाद से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा गरियाबंद, चन्दन साहू,खिलेश्वर गोस्वामी,पोखराज साहू, संतोष साहू सहित सर्व समाज के लोगों ने आशीर्वाद लिया इस अवसर पर समाज के लोग उपस्थित थें।