गरियाबंद / राजिम :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज का प्रादेशिक अधिवेशन एवं कूर्मि संझा का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित की गई है। उक्त कार्यक्रम प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम दिन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा एलपी पटेल शामिल होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता
कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष व दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे। प्रथम दिन के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर विधायक व्यास कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर करेंगी। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस शामिल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वविधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक करेंगे। द्वितीय दिवस के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे तथा इस अध्यक्षता सतना मध्यप्रदेश के सांसद गणेश सिंह करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के पदाधिकारियों, सभी जिला के जिलाध्यक्ष तथा समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी अतिथि के रूप में रहेगी। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं, संघ लोकसेवा आयोग,राज्य लोकसेवा आयोग ,सीए ,आईआईटी, एनडीए चयनित,खेल विधा में समाज कानाम रौशन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा तथा कुर्मी गौरव सम्मान का भी आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम डिजिटल व वर्चुअल मोड पर भी आयोजित होने के कारण इस कार्यक्रम में हजारों लोग जुड़ सकेंगे। उक्त जानकारी छग प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने प्रदान करते हुए सामाजिक लोगों को अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।Friday, December 19, 2025
Home
Unlabelled
कूर्मि समाज का प्रांतीय अधिवेशन एवं कूर्मि संझा का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को सक्ती जिला में
कूर्मि समाज का प्रांतीय अधिवेशन एवं कूर्मि संझा का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को सक्ती जिला में
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu




