भक्त माता राजिम जयंती की तैयारियों को लेकर राजिम में बैठक, - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, December 13, 2025

भक्त माता राजिम जयंती की तैयारियों को लेकर राजिम में बैठक,

 गरियाबंद /राजिम 7 जनवरी को साहू समाज की कुल देवी भक्त माता राजिम की जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर आज राजिम के रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 7 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को बेहतर कैसे किया जाए इसको लेकर सभी से विचार विमर्श किया गया साथ ही सुबह निकाली जाने वाली भव्य बाइक रैली एवं जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

वही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की आगामी 7जनवरी को लेकर मंच व भोजन बेवस्था व बाहर से आने वाले लोगों की बैठक बेवस्था को लेकर बात रखी

वही राजिम श्री विधायक रोहित साहू ने कहा कि 7 जनवरी को लेकर भब्य रथ पूरे जिले में भ्रमण को लेकर कार्ययोजना बनाकर बेहतर कार्यक्रम करने की बात पर जोर डाला

जिला अध्यक्ष साहू संघ प्रवीण साहू ने आगामी 7 जनवरी को होने वाले भक्त माता राजिम जयंती समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह आयोजन में पूरा ताकत झोकते हुए बेहतर कार्यक्रम करने की हम सभी की मंशा हो  

 तैयारी बैठक में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्री नीरेंद्र साहू, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, डॉ श्री राम कुमार,गरियाबंद जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू, जिला उपाध्यक्ष देवराज साहू एवं जिला महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू ,कुंजन साहू ,जगदीश साहू तहसील अध्यक्ष राजिम,तहसील उपाध्यक्ष टिकेश्वरी साहू,

फिंगेश्वर तहसील अध्यक्ष खोमन साहू,छुरा तहसील आदि महेंद्र साहू  रामकुमार साहू,रामकुमार साहू नगर अध्यक्ष, रूपसिंग साहू ,वीरेंद्र साहू,सोमप्रकाश साहू राजेश साहू, चंद्र शेखर साहू ,मोमीन साहू,कमलेश साहू, हरीश साहू, डॉ ओमकार साहू, चंदन साहू, थानेश्वर साहू,तामेश्वर साहू, अशवनी साहू, नोखे साहू, भोले साहू, मनोहर साहू संरक्षक जामगांव परिक्षेत्र, आनंद साहू, सत्तूसाहू, गजानंद साहू, यशवंत साहू, राधेश्याम साहू, फत्ते साहू, विवेक साहू, देवेंद्र साहू, कैलाश साहू,

सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जयंती कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं तथा अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने भक्त माता राजिम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में एकता व संगठन को मजबूत करने की अपील की।