गरियाबंद /राजिम /भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा क्षेत्र में दो साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीते दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा
की। विधायक रोहित साहू व जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहूमहेश यादव नगर पंचायत अध्यक्ष राजिम,ने बताया कि कम समय में राजिम विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य एवं जल परियोजनाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए अब तक लगभग 772 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विकासकार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास संभव हो सका है। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजिम विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।


