गरियाबंद /राजिम/ कोपरा- छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे सरकार ने गरीबों को गुणवत्तपूर्ण राशन उपलब्ध कराने तथा जांच परीक्षण के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाहन करूगा। हर गरीब एवं प्राथमिकता वाले परिवारों को गुणवत्तापूर्ण चावल मिले,यह हर हाल में सुनिश्चित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में लोगों को संवैधानिक अधिकार दिए हैं। हमारे अनेक मूलभूत अधिकारों में भोजन का अधिकार भी एक अधिकार है। देश में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।कोई भी व्यक्ति रात में बिना भोजन के न सोए, इसकी चिंता प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने की है। कोरोनाकाल में लोगों के भोजन के लिए अनाज की व्यवस्था की गई। कोरोना काल समाप्त होने के बाद भी केंद्र सरकार की यह योजना निरंतर चल रही है।हमारी सरकार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है।प्रदेश में निरंतर अनाज उत्पादन बढ़े,इसके लिए लगातार सरकार ने किसानों के लिए काम किया। जिस समय हमारे प्रदेश में अनाज का उत्पादन निरंतर बढ़ा,उसके पीछे रमन सिंह की सरकार ने बहुत काम किया।आज किसानों को उनके अनाज का उचित मूल्य मिल रहा है।धान का पैसा एकमुश्त मिल रहा है। 13 हजार करोड रुपए प्रतिवर्ष प्रदेश सरकार किसानों को दे रही है जिसकी वजह से खाद्यान्न उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है।इस अवसर पर श्याम अग्रवाल, प्रीतम सिन्हा,कमलेश साहू, चंदन साहू, किशन कंडारा,खिलेश्वर गोस्वामी,थानेश्वर साहू गुलाब यादव, साहित गरियाबंद जिला के कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।
Saturday, July 26, 2025
Home
Unlabelled
सभी को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण चावल - संदीप शर्मा
सभी को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण चावल - संदीप शर्मा
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

