नई कार्यकारिणी में युवा और अनुभव का मेल,प्रीतम सिन्हा व गुरुनारायन तिवारी जिला उपाध्यक्ष,देखिए पूरी सूची
गरियाबंद, 28 जुलाई 2025।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने गरियाबंद जिला संगठन के पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और गरियाबंद जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार की अनुशंसा पर कुल 17 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। यह घोषणा प्रदेश भाजपा कार्यालय से आधिकारिक रूप से की गई।
उपाध्यक्ष। नियुक्त:
• प्रीतम सिन्हा
• गुरुनारायण तिवारी
• ईश्वर लाल साहू
• पडुलोचन जगत
• केशरी ध्रुव
• सरिता ठाकुर
नियुक्तियाँ:
• आशीष शर्मा – महामंत्री
• चन्द्रशेखर साहू – महामंत्री
• अजय रोहरा (अज्जू) – कोषाध्यक्ष
• राधेश्याम सोनवानी – प्रवक्ता
🔹 मंत्री बनाए गए:
• सुरेन्द्र सोनटेके
• जगदीश यादव
• सुरसती साजी
• शृुति ध्रुव
• मनीष सिन्हा
• वृत्ति बनर्जी
जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने कहा :
भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। हमने ऐसे समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ दी हैं जो संगठन को हर बूथ तक मजबूत करेंगे। यह टीम भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन को घर-घर पहुँचाने का काम करेगी। हमारी पूरी टीम मिशन 2028 की तैयारी में जुट चुकी है।”संगठन में संतुलन और समर्पण का समावेश
इस कार्यकारिणी में महिला कार्यकर्ताओं को भी प्रमुख स्थान दिया गया है, जो पार्टी के “महिला सशक्तिकरण” के दृष्टिकोण को दर्शाता है। साथ ही अनुभवी और युवा नेताओं का संतुलन संगठन को नई दिशा देगा।


