गरियाबंद / छुरा /पांडुका :- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघायल पांडुका में शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर नवप्रवेशी छात्रों को मुंह मीठा कर गुलाल और फूलों से स्वागत किया।कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर
मुख्य अतिथि प्रीतम सिन्हा पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष
के करकमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।उसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। छात्राओं को आशीष वचन देते हुए। मुख्य अतिथि प्रीतम सिन्हा ने कहा कि आप लोग एक ऐसी विद्यालय में प्रवेश करने जा रहे हैं।जहां से आपका भविष्य का निर्माण होता हैं।स्कूल से सफल होने पर आपका दिशा तय होगा।इसलिए अभी से पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाई करें और अपने माता पिता एवम स्कूल का नाम रौशन
करें।स्कूल में पढ़ाई के साथ योग शिक्षा एवम नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं।आज के वर्तमान समय में शिक्षा बहुत ही जरूरी हैं। वहीं स्काउड गाइड के जो बच्चें राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए हैं। उन सब बच्चों को मेरे द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर विशेष सम्मान दिया जाएगा।
अध्यक्षता नागेंद्र साहू शाला विकास समिति
के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चें कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करें।सफलता अवश्य मिलेंगी।
विशेष अतिथि के रूप में चंदन साहू पूर्व महामंत्री भाजपा मंडल राजिम
ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों का नया कक्षा में प्रवेश हो गया हैं।खूब मेहनत करने की जरूरत हैं।स्कूल शिक्षा का मंदिर हैं।पढ़ाई के साथ ही सांस्कृतिक शिक्षा भी अति आवश्यक हैं।बच्चों में संस्कार के क्षेत्र में विकास होता हैं।खेले कूद भी बच्चों के जीवन में अति आवश्यक हैं।प्राचार्य युवराज साहू ने
भी बच्चों को आशीष वचन देते हुए उज्जवल भविष्य की कमाना किए।इस अवसर पर सरपंच भानु ध्रुव,जितेन्द्र घोघरे,सोहन साहू,केशव साहू,चेतन देवांगन,मोहमद अल्फताप,शिक्षक गण सीमा साहू, आशीष साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


