गरियाबंद पाण्डुका:-- -भारत स्काउटस एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य डॉ सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत एवं जिला सचिव रोमनलाल साहू के मार्गदर्शन में, डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार साहू,डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में जिला स्तरीय स्काउट गाइड योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका में किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवांगी चतुर्वेदी सभापति जिला पंचायत गरियाबंद ने किया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे महिमा सिन्हा प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, नागेंद्र साहू , पुष्पा जगन्नाथ साहू उपाध्यक्ष जिला स्काउट गाइड संघ गरियाबंद, मधुबाला रात्रे चेयरमेन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी
गरियाबंद,ललिता अग्रवाल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोंडा, युवराज साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका,कुलेश्वर सोनवानी जनपद उपाध्यक्ष छुरा ,जगन्नाथ साहू नूतन साहू आजीवन सदस्य जिला स्काउट गाइड संघ गरियाबंद उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया. तत्पश्चात समस्त अतिथियों का स्वागत स्कॉर्प एवं पुष्पगुच्छ से किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विद्या है. उन्होंने आगे कहा कि योग विज्ञान के साथ-साथ एक ऐसी जीवनशैली एवं पद्धति है जिससे मनुष्य जीवन पर्यन्त निरोगी एवं स्वस्थ रहते हुए सुख और आनंद के अनुभूति के साथ मानव जीवन के उच्चतम शिखर को प्राप्त कर सकता है.योग मन, विचारों एवं आत्मा को जोड़ती है.महिमा सिन्हा प्राचार्य ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का एक माध्यम है. योग हमारे शारीरिक एवं मानसिक तनाव को दूर करता है योग के सतत अभ्यास से शारीरिक फिटनेश को बेहतर बनाने में मदद मिलता है.मधुबाला रात्रे ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है. योग करने से शरीर स्वस्थ, लचीला एवं रोग मुक्त होता है. सभी लोगों को नियमित रूप से योग करनाचाहिए.पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि योग प्राचीन सनातन परंपरा का अंग है. योग करने से शरीर, मन, मस्तिष्क स्वस्थ होने के साथ-साथ नकारात्मक विचार दूर होता है. ललिता अग्रवाल प्राचार्य ने कहा कि योग को हम सभी को नियमित रूप से करना चाहिए. योग करने से शरीर मे उत्साह, उमंगो का संचार होता है. युवराज साहू ने कहा कि करो योग रहो निरोग,योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करता है.नूतन साहू (कवि ) ने कविता सुनाकर उपस्थित स्काउट गाइड के मन मे उत्साह का संचार भर दिया. चित्रा नागेश (योग शिक्षक) ने योग की विभिन्न विधाएं के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन करते हुए रोमन लाल जिला सचिव ने सभी लोगों को नियमित योगाभ्यास करने की बात कही. इस अवसर पर ब्लॉक सचिव लुकेश्वर प्रधान जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू, रोशन सिंह ध्रुव, सीमा साहू , गोप कुमार साहू, महेंद्र कुमार साहू, चेतन लाल गेंडरे,उत्तम कंसारी रवि तारक, अमित कुंभकार गोपेश्वरी साहू,योगेश्वरी देवांगन,स्वाति तिवारी,लक्ष्मी दीवान सहित जिले के स्काउट गाइड उपस्थित थे.Saturday, June 21, 2025
Home
Unlabelled
पाण्डुका मे जिला स्तरीय स्काउट गाइड योग दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
पाण्डुका मे जिला स्तरीय स्काउट गाइड योग दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu


