गरियाबंद /राजिम /कोपरा:- फिंगेश्वर विकासखण्ड के नगर पंचायत कोपरा में युवराज कुमार सिन्हा शिशु विद्या मंदिर का शुभारंभ किया गया।साथ नवप्रवेशी बच्चों मुंह मीठा कर गुलाल और फूलों से स्वागत किया।कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि प्रीतम सिन्हा भाजपा नेता के करकमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।उसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। बच्चों को आशीष वचन देते हुए।
मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष पांडुका प्रीतम सिन्हा
ने कहा कि आप लोग एक ऐसी संस्था में प्रवेश करने जा रहे हैं।जहां से आपका भविष्य का निर्माण होता हैं।स्कूल से सफल होने पर आपका दिशा तय होगा।इसलिए अभी से पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाई करें और अपने माता पिता एवम स्कूल का नाम रौशन करें।स्कूल में पढ़ाई के साथ योग शिक्षा एवम बच्चों के नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं।आज के वर्तमान समय में शिक्षा बहुत ही जरूरी हैं।विशेष अतिथि के रूप में चंदन साहू पूर्व महामंत्री भाजपा मंडल राजिम
ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों का नया कक्षा में प्रवेश हो गया हैं।खूब मेहनत करने की जरूरत हैं और आगे स्कूल शिक्षा का मंदिर हैं।पढ़ाई के साथ ही सांस्कृतिक शिक्षा भी अति आवश्यक हैं। बच्चों में संस्कार के क्षेत्र में विकास होता हैं।प्राचार्य रूपा सिन्हा ने भी बच्चों को आशीष वचन देते हुए उज्जवल भविष्य की कमाना किए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रूप नारायण साहू,डॉ डाली साहू,बलराम सिन्हा,रामलाल सिन्हा,अवध सिन्हा,भारत सिन्हा,जवाहर शर्मा, सहित नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूजा बहन जी के द्वारा किया गया।

