गरियाबंद /राजिम :- छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम जिला गरियाबंद में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संस्था की प्राचार्य डॉ सविता मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय सेवा योजना
इकाई, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं योग विभाग ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योगाभ्यास, योग शिक्षक शुभम शर्मा ने कराया जिसमें उन्होंने विभिन्न आसनों एवं मुद्राओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया साथ ही उनके महत्व के विषय में भी बताया। योग सत्र के दौरान योग ब्रेक भी कराया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ समीक्षा चंद्राकर ने उपस्थित जनों को योग की शपथ दिलवाई जिसमें सभी ने स्वयं योग करने एवं अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करने हेतु शपथ दोहराई। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी के कप्तान दुष्यंत ध्रुव ने किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती श्वेता खरे केद्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के स्टाफ से श्री एमएल वर्मा श्री आकाश वाघमारे, श्री के बी यदु सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में देवनदनी साहू ,मधु पॉल ,महेंद्र सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
(चंदन साहू )



