गरियाबंद। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी त्रि-शताब्दी समारोह के रूप में भव्य आयोजन करेगी। इस अवसर पर 21 से 31 मई तक जिला मुख्यालय सहित मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मुख्य वक्ता रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीराम साहू, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राजेश साहू सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विधायक मोतीराम साहू ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। जीवन में आई तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटते हुए समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने समाज की कुरीतियों को दूर करने, महिलाओं को सशक्त बनाने, रोजगार को बढ़ावा देने, मंदिरों का जीर्णोधार करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए।वहीं राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन न्याय, सेवा और समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कई जागरूकता अभियान चलाए, जनसुनवाई व्यवस्था को सशक्त बनाया, विधवाओं को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं।
जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी अहिल्या बाई के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज सुधार और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि 10 दिवसीय आयोजन में संगोष्ठियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला जागरूकता अभियान और अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 मई को जिला मुख्यालय में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने किया।इस अवसर पर बैठक में जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, अनूप भोसले, लीलाराम ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, राधेश्याम सोनवानी, फारुख चौधरी, सागर मयाणी, अजय रोहरा, मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, सुमित पारख,धनराज विश्वकर्मा ,रिकेश साहू, हेमंत सिन्हा, मंजुलता हरित, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चर्तुवेदी, लेखराम ध्रुवा, जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, नपा सभापति रेणुका साहू, खेम सिंह बघेल, सूरज सिन्हा, किशोर यदु, भीम साहू, प्रकाश सोनी, पूर्णिमा चंद्राकर , छाया राही , देवकी साहू , सरल उईके प्रतीक सिंह,महेश कश्यप, किशोर यदु , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।