गरियाबंद/ रायपुर/ वृंदावन हाल रायपुर मे दानवीर भामाशाह जयंती का कार्यक्रम हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। जयंती समारोह मे परम पवित्र तैलिक वंशीय साहू समाज के दानदाताओं को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दानवीर भामाशाह छाया चित्र पर माल्या अर्पण कर, गुलाल चंदन लगाकर, दीप प्रज्ज्वलित कर
किया गया। मचाशिन अतिथि श्री नारायण लाल साहू कार्यक्रम संयोजक, श्री यशवंत दीवान जी, श्री एन आर साहू जी, इंजि नारायण साहू, वरिष्ठ समाज सेवक हनुमंत साहू, आनंद राम साहू ने भामा शाह के जीवन दर्शन पर अपने अपने विचार रखे। मंच संचालन योगीता साहू और पंडित घनश्यम साहू ने किया। राहुल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, पुष्पा देवी साहू प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य पहुँचे सामाजिक गण एक साथ शपथ ग्रहण लिए, जागृत कुमार साहू ने अभिलेख पढ़ कर सुनाया। श्री महेंद्र सिंह सारवा ने आभार प्रदर्शन किया।श्री टेमन सिंह साहू, श्री स्व अजय साहू, स्व मेघ राज साहू, को भा मा शाह दानवीर सम्मान से सम्ममानित किया गया। राम लखन साहू, योगी राज साहू लाला राम साहू, मोहन लाल साहू प्रेमलाल साहू, राजेश कुमार को समाज सेवा में विशेष कार्य के लिए सम्ममान किया गया। श्री पूनम कुमार साहू को, जल संरक्षा, और पर्यावरन, वृक्ष रोपण हेतु सम्म मान किया। श्री मति पुष्पा साहू को हरियाली अभियान के तहत पौधा रोपण कार्य करने हेतु सम्म मान दिया गया।
कार्यक्रम मे लगभग 200 की उपस्थिति में गौरव पूर्ण संपन्न हुआ


