नव सपनों की उड़ान: अतरमरा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का सफल आयोजन
गरियाबंद /छुरा/पाण्डुका :विकासखंड पाण्डुका अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरमरा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत वन सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने की।
इस अवसर विशेष रूप से रतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा जनपद सदस्य दुलारी साहू, जनपद सदस्य युवराज साहू, ग्राम पंचायत सरपंच केजा बाई, उप सरपंच येस कुमार सिन्हा, हाई स्कूल किशन कंडरा के शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष टीकम सिन्हा, प्राथमिक शाला समिति अध्यक्ष जगत राम सिन्हा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि फिंगेश्वर नेहरू साहू, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद चंद्राकर, सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.के. मतावाले, खंड स्रोत समन्वयक प्रेम मार्कण्डेय, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिन्हा, प्राचार्य पाण्डुका युवराज साहू, प्रिंसिपल बी. देवांगन (अतरमरा), प्रिंसिपल मुरमुरा, प्रिंसिपल सांकरा, प्रिंसिपल घटकर्रा, भाजपा बूथ अध्यक्ष रामकुमार यादव, हेमंत निर्मलकर सहित ग्राम पंचायत के पंचगण, पाण्डुका अंचल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित साहू द्वारा नवप्रवेशी बच्चों का पारंपरिक स्वागत करते हुए उन्हें तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुस्तक वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। अपने उद्बोधन में विधायक ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने तथा कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अतरमरा के पंचायत पदाधिकारियों द्वारा विधायक रोहित साहू को मांग पत्र सौंपा गया। विधायक ने ग्राम के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सब-स्टेशन की स्वीकृति, मुक्तिधाम निर्माण, बाजार चौक में टीन शेड विस्तार तथा ग्राम में सीसी रोड निर्माण जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनकी सराहना करते हुए विधायक ने बच्चों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों, अभिभावकों और समाज में सकारात्मक संदेश दिया।



