गरियाबंद / राजिम - कोपरा पाण्डुका क्षेत्र में घुमंतू मवेशियों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इसी कड़ी में एक और सड़क दुर्घटना सामने आई है।जहां सड़क पर अचानक आए गाय से मोटरसाइकिल टक्कर होने के कारण महिला कृष्णा बाई साहू 60 वर्ष की सिर में गंभीर चोट हैं लगातार सिर एवम कान से खून बहा रही थीं। एवम उसके पति खेलु राम साहू के हाथ पैर में चोट लगने के कारण घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के
लिए पाण्डुका स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां उसका इलाज करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए।राजिम स्वास्थ्य केन्द्र रिफेयर किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल CG 04 KV 2080 से पाण्डुका कुछ कार्य से जा रही थी। इसी दौरान मार्ग में अचानक एकगाय झुण्ड सड़क के बीच आ गई। चालक के पास वाहन को नियंत्रित करने का पर्याप्त समय नहीं था और मोटरसाइकिल सीधे गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।जिससेपीछे बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना नेशनल हाईवे कोपरा पाण्डुका के बीच की हैं।दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए।घायल महिला कृष्णा बाई साहू को एंबुलेंस के माध्यम अस्पताल पहुंचाया।क्षेत्र के सड़कों पर बड़ी संख्या में घुमंतू मवेशी घूमते रहते हैं।जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर घुमंतू मवेशियों की समस्या को लेकर चर्चा तेज हो गई है ।



