हर वर्ग के सपनों को साकार करने वाला जनहितैषी बजट - प्रीतम सिन्हा - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, February 25, 2026

हर वर्ग के सपनों को साकार करने वाला जनहितैषी बजट - प्रीतम सिन्हा

गरियाबंद /छूरा - भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने कहा कि यह बजट "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" की भावना को साकार करता हुआ प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। जिसमें समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए गए हैं वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन, किसानों और मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।इस बजट को सिन्हा ने ऐतिहासिक बताते हुए

कहा कि छग का बजट सर्व समाज के विकास को नई दिशा देने वाला बजट है।भाजपा हमेशा जनता के विकास के लिये सोचती भी है और करता भी है।खाद्यान्न योजना मुफ्त चावल और अन्य राशन के लिए 5000 करोड़। पीएम आवास गरीबों के घर के लिए 800 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान।सौर ऊर्जा सूर्य घर योजना के लिए 400 करोड़ की राशि।पेंशन विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लिए 1422 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है।महिलाओं के उत्थान की दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि मितानिन कल्याण मितानिनों के लिए 350 करोड़ की कल्याण निधि, आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपए,छत्तीसगढ़ में 75 करोड़ की राशि से 250 महतारी सदन बनेंगे।यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव की बात हैं।