गरियाबंद / भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गरियाबंद की जंबो टीम की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,संगठन मंत्री पवन साय,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर,जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी के अनुशंसा पर गरियाबंद किसान मोर्चा की टीमकी घोषणा किया गया।नोखेलाल साहू,अश्वनी साहू को संगठन में स्थान मिलने से कोपरा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में हर्ष और उल्लास का माहौल हैं।कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव की बात बताया हैं। लोगों का कहना हैं कि एक जमीन और संघर्षशील कार्यकर्ता को संगठन ने उचित स्थान मिलने से खुशी की लहर हैं।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, चंदन साहू,जिला महामंत्री संदीप पाण्डेय, मंत्री,प्रवीण साहू,कमलेश ,महामंत्री किशन कनडरा ,साहू,प्रकाश सिन्हा,नरेश शर्मा,सुरेन्द्र साहू, थानेश्वर साहू,खिलेश्वर गोस्वामी,राजू साहू,दिनेश साहू, अनिल साहू,गुलशन सिन्हा,नेहरू साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।



