धुरसा में गूंजा मन की बात का 131वां एपिसोड,विकसित भारत का रोडमैप रखा - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, February 22, 2026

धुरसा में गूंजा मन की बात का 131वां एपिसोड,विकसित भारत का रोडमैप रखा

 

गरियाबंद / राजिम  - नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को ग्राम पंचायत धुरसा में मन की बात के प्रदेश के सह प्रभारी चंदन साहू ने नेतृत्व कार्यक्रम अयोजित किया गया। जिसमे ग्रामवासी के द्वारा भी सामूहिक रूप से सुना गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उन पर चर्चा की।अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी से आग्रह किया कि वे यह

पर्व परिवार एवं समाज के साथ मिलकर सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एआई समिट में विश्व नेताओं और प्रमुख टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात का भी उल्लेख किया।संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई  का उपयोग अब पशुओं के इलाज सहित कई क्षेत्रों में किया जा रहा है।जिससे नई संभावनाएं खुल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।जो युवाओं की नवाचार क्षमता का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में उत्कृष्टता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देना समय की मांग है।इस अवसर पर मन की बात के प्रदेश सह प्रभारी चंदन साहू,जिला महामंत्री किसान मोर्चा संदीप पाण्डेय,सरपंच होमेश्वरी साहू,जनपद सदस्य गोदावरी साहू,उप सरपंच छबि भरती, थानेश्वर साहू,खिलेश्वर गोस्वामी, नोखेलाल साहू,सुरेन्द्र साहू,हिराधर गायकवाड़ दुकलहा राम,इतवारी रात्रे,मिथलेश मारकंडे,गणेषु सिन्हा,धर्मा गायकवाड़, नारायण सिन्हा,गोलू गायकवाड़,दयालु राम, चिरांग मारकंडे सहित ग्रामीण जन उपस्थित थें।