राजिम जयंती को ऐतिहासिक बनाने विधायक रोहित साहू प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ,जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने की अगुवाई - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, January 5, 2026

राजिम जयंती को ऐतिहासिक बनाने विधायक रोहित साहू प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ,जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने की अगुवाई

गरियाबंद / राजिम  /राजिम भक्तिन माता राजिम जयंती को इस वर्ष भव्य और ऐतिहासिक रूप देने के उद्देश्य से आज राजिम रेस्ट हाउस में बैठक सह प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। आगामी 7 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली राजिम जयंती में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की औपचारिक जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए

प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने कहा कि भक्तिन माता राजिम जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार, अनुशासित व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
वहीं बैठक में विशेष रूप से उपस्थित राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि भक्तिन माता राजिम जयंती राजिम की पहचान है और इसे राज्य स्तर का गौरवपूर्ण आयोजन बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने समाज के हर वर्ग से आगे आकर सहभागिता निभाने का आह्वान किया तथा प्रशासनिक सहयोग और व्यवस्थाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया
बैठक में श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था, आयोजन स्थल की सुविधा, सामाजिक सहभागिता और कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाने को लेकर सामाजिक पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती साधन साहू  प्रदेश महिला उपाध्यक्ष ,प्रदीप साहू संगठन सह सचिव ,प्रवीण साहू  जिला अध्यक्ष, गरियाबंद ,लाला साहू अध्यक्ष, भक्तिन मंदिर समिति,जिला उपाध्यक्ष देवराज साहू,महिला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती सुनीति साहू संगठन सचिव ठाकुर राम ,
जिला  महासचिव  चंदन साहू ,  डॉ राम कुमार साहू, जगदीश साहू तहसील अध्यक्ष राजिम, खोमन साहू तहसील अध्यक्ष, रामु साहू, डॉ महेंद्र साहू, डॉ दिलीप साहू,कमलेश साहू, थानेश्वर साहू, तामेश्वर साहू , रिकेश साहू, बीरेंद्र साहू, नोखे साहू, हरीश साहू, रवि साहू, अरुण साहू, राधेश्याम साहू, शेखर साहू, सजेश साहू, कैलाश साहू, पोषण साहू किशोर साहू,वीरेंद्र साहू,

सहित जिला, तहसील, नगर एवं ग्रामीण साहू समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में विधायक रोहित साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने संयुक्त रूप से समाजजनों से आह्वान किया कि भक्तिन माता राजिम जयंती को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें।