भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत नागेश का बिंद्रानवागढ़ में भव्य स्वागत, युवाओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, January 15, 2026

भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत नागेश का बिंद्रानवागढ़ में भव्य स्वागत, युवाओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान

 


गरियाबंद। गुरुवार को युवा मिलन कार्यक्रम के तहत पहली बार बिंद्रानवागढ़ मंडल पहुंचे भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश का ग्राम जोबा में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ भाजयुमो ने जोशीला स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो मंडल महामंत्री राज दे ने किया। इस दौरान बिंद्रानवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हेमंत नागेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
मैं आप सब के बीच समर्थन मांगने आया हूं कि हम सब मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त, मजबूत और ऊर्जावान बनायेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। जब युवा मोर्चा मिलकर काम करेगा तो बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने कहा कि  कर्मठ और ऊर्जावान अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा मजबूत होगा। पार्टी की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
विज़न और संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम को सरपंच एकता सोम, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, राज दे ने भी संबोधित किया। राज दे ने कहा की ऊर्जावान नेतृत्व से युवाओं में उत्साह का माहौल है। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में सागर मयाणी, प्रतीक तिवारी, तोरण सागर, मानव निर्मलकर, शुभम सांग,  लेखराज, मुकेश सिन्हा, अमर सिंह, देवानंद नागेश, डायमंड मरकाम, मनमोहन फूलदीप भी उपस्थित थे। 

गरियाबंद में भी भव्य स्वागत

गरियाबंद। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश का गुरुवार को गरियाबंद नगर में भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा चौक में कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिंदाबाद के नारों, ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं एवं आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इसका नेतृत्व प्रतीक सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष हेमंत नागेश ने कहा कि युवा मोर्चा का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, बलदेव सिंह हुंदल, अनूप भोसले, प्रहलाद ठाकुर, रेणुका साहू, प्रकाश सोनी, खेमसिंह बघेल, सूरज सिन्हा, पप्पू ठाकुर, अमित वखारिया, यश मिश्रा, नमन सेन, रवि चंद्राकर, वेश राठौर एवं सहित युवा मोर्चा व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।