हर छात्र अपने-आप में युनिक होता है- डॉ जयंत नारंग - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, January 1, 2026

हर छात्र अपने-आप में युनिक होता है- डॉ जयंत नारंग

 

गरियाबंद /नवापारा राजिम-आन्जनेय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में दो दिवसीय कैरियर गाइडेंस का आयोजन विभिन्न शासकीय व निजी स्कूलो में आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय आयोजन में नवापारा के हरिहर हायर सेकंडरी स्कूल तथा राजिम के आत्मानंद स्कूल, गर्ल्स स्कूल, देवी संपत स्कूल में छात्र-छात्राओ के विभिन्न प्रकार के समस्याओं के समाधान हेतु सुझाव एवं मार्गदर्शन किया गया। जीवन में खानपान,
व्यायाम, एकाग्रता के नए नए उपक्रम से अवगत कराया गया। छात्रों में परीक्षा के दौरान होने वाली परेशानी से निपटने के गुरु
मंत्र बताए गए। साथ ही साथ वर्तमान में एआई के उपयोग तथा उसके दुरुपयोग से लाभ व हानि को विस्तार पूर्वक बताया गया। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह व अनुशासन के साथ बढ़चढ़ भाग लिए, भविष्य के निर्माण को ध्यान में रखते हुए इस
विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दो दिवसीय कैरियर गाइडेंस का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. जयंत नारंग ने कहा कि डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नही होता, बल्कि कौशल विकास व आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, अनुशासन सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को
विज्ञान, वाणिज्य, कला, तकनीकी शिक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं तथा स्वरोजगार जैसे विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी दी गई। दो दिन के इस कार्यक्रम में परीक्षा की तैयारी, विषय चयन, कैरियर प्लानिंग और भविष्य के चुनौतियों से निपटने के भी उपाय बताए। मार्केटिंग मैनेजर रिकेश साहू ने मार्केटिंग मैनेजमेंट एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध कैरियर संभावनाओं के
साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान व कौशल आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्लेसमेंट अधिकारी विक्रम सिंह ठाकुर ने
रोजगार प्राप्त करने हेतु आवश्यक तैयारी के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन प्लान किया। काउंसलर रागिनी भौमिक ने छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग के माध्यम से छात्रो में होने अनावश्यक डर, भय, घबराहट तथा अविश्वास की भावना को दूर करने के
कारगर उपाय बताए। इस दौरान प्राचार्य खाखरा खानमदानी, बीएल ध्रुव, केके यदु, विवेक शर्मा, नरेश, शर्मा, शिखा महाडिक, पूजा मिश्रा, गोपाल देवांगन, कमल सोनकर, नारायण साहू, विक्रम ठाकुर आदि का विशेष योगदान रहा।