गरियाबंद 16 अक्टूबर 2025/ फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेम्हराडीह निवासी 73 वर्षीय गुहा राम निषाद अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी का अनुभव कर रहे हैं। एक समय ऐसा था जब एक हादसे ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी थी। कच्चे घर की मिट्टी निकालते समय अचानक पैर फिसलने से वह 10 फीट नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना ने न केवल उनकी शारीरिक क्षमता छीन ली, बल्कि उनकी सारी जमा-पूंजी भी इलाज में खर्च हो गई। वर्षों से अपनी पत्नी के साथ अकेले रह रहे गुहा राम निषाद के लिए घर बनाना अब एक असंभव सपना बन चुका था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई, जिसमें गुहा राम निषाद का नाम भी शामिल हुआ। इस योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का आवास मिला, जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा का संचार किया। गुहा राम भावुक होकर कहते है “मैं अब चलने में सक्षम नहीं हूं, डंडे के सहारे चलता हूं। घर बनाना तो दूर, एक ईंट उठाना भी मेरे बस की बात नहीं थी। पर मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी की देन से आज मेरे सिर पर पक्का छत है। सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना ने न केवल एक बुजुर्ग विकलांग व्यक्ति को सुरक्षित आश्रय दिया, बल्कि उनके जीवन में सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी भी जगाई है।
Thursday, October 16, 2025
Home
Unlabelled
गुहा राम निषाद का सपना हुआ सकार , प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें मिला पक्का घर
गुहा राम निषाद का सपना हुआ सकार , प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें मिला पक्का घर
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
