गरियाबंद में कलश स्थापना के साथ आरंभ हुआ शारदीय नवरात्र महापर्व - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, September 22, 2025

गरियाबंद में कलश स्थापना के साथ आरंभ हुआ शारदीय नवरात्र महापर्व


(चंदन साहू )

301 ज्योति कलश, माँ दुर्गा के जयकारों से गूँज उठा शिव दुर्गा मंदिर परिसर, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

गरियाबंद। शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज विधि-विधान के साथ प्रारंभ हो गया। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत सोमवार को शुभ मुहूर्त प्रातः 11:36 बजे शिव दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

समिति सदस्यों ने बताया कि इस बार मंदिर परिसर में 301 ज्योति कलश की स्थापना की गई है। पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन हेतु मंदिर पहुंचे। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन सुबह-शाम भजन-कीर्तन, आरती और श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन भी होगा, जिसका वाचन पंडित राम कुमार शर्मा द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संरक्षक बृजलाल चंद्रकार, अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश मानिकपुरी, केशो राम साहू, शिव कुमार वर्मा, विजय कुमार साहू, मोहन लाल देवांगन, रमेश मेश्राम, सोहन देवांगन, आशीष तिवारी और वर्षा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नवरात्रि पर्व के मुख्य आयोजन

ललिता पंचमी, अलंकार धारण – 26 सितंबर (शुक्रवार)

महाअष्टमी (हवन कार्यक्रम) – 30 सितंबर (मंगलवार) दोपहर 3 बजे से

महानवमी (भंडारा, भोग, प्रसाद वितरण) – 1 अक्टूबर (बुधवार) दोपहर 2 बजे से

देवी विसर्जन, शस्त्र पूजा, दशहरा, नीलकंठ दर्शन – 2 अक्टूबर (गुरुवार)