भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा महादेव का पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, August 3, 2025

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा महादेव का पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना


सिरकट्टी आश्रम महादेव के दर्शन करने पहुँचे जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा 

गरियाबंद - भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रीतम सिन्हा ने आज रविवार को गरियाबंद पांडुका के समीप स्थित प्रसिद्ध सिरकट्टी आश्रम में पहुँचे तथा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ शंकर भगवान के पूजा अर्चना कर गरियाबंद जिला के लिए

मंगल कामना किया।सावन का पवित्र महीना में भगवान शंकर की पूजा करने से भगवान भोले नाथ प्रसन्न होते हैं। सावन के माह में हर भक्त गण भोले के दरबार में पहुंच कर खुशहाली की कामना कर रहें हैं।भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने कहा कि हमारे गरियाबंद जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।राजिम धर्म नगरी हैं।जिसे छत्तीसगढ़ का प्रयाग राज कहा जाता हैं।गरियाबंद जिला में भगवान भूतेश्वर नाथ महादेव के दर्शन के लिए पूरे प्रदेश के लोग पहुंचते हैं। विश्व की सबसे बड़ी शिवलिंग हैं।लगातार भक्त गण बोल बम लेकर शिव दरबार पहुंच कर
मंगल कामना कर आशीर्वाद ले रहें हैं।प्रीतम सिन्हा के जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद से गरियाबंद जिला में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। पूजा अर्चना कर्यक्रम    मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व जनता सदस्य चंदन साहू , युवा  नेता अश्वनी साहू, संतोष ठाकुर, किशन सहू , उपरोहित खिलेश्वर गोस्वामी द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ