भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई 2025 तक - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, July 17, 2025

भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई 2025 तक

गरियाबंद 16 जुलाई 2025/ भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिये आनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की तिथि 11 जुलाई से प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है। ऐसे आवेदक जिनकी आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष है तथा वायु सेना भर्ती हेतु निर्धारित शैक्षणिक अर्हता एवं शारीरिक मापदण्ड पूरी करते हैं वे भारतीय वायु सेना वेबसाइट अग्निपथवायु डॉट सीडीएसी डॉट इन में निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है।